कमोडिटी

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें कितने हुए महंगे

Gold-Silver Price Today: MCX और Comex बाजार में सोना-चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिली, जहां चांदी ने मजबूत शुरुआत की और सोना सुस्ती के बाद ऊपर चढ़ गया।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- May 27, 2026 | 9:40 AM IST

Gold-Silver Price Today, May 27: सोने चांदी के वायदा भाव में आज तेजी देखने को मिल रही है। चांदी के भाव तेजी के साथ खुले, जबकि सोना सुस्त शुरुआत के बाद चढ़ गया। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,57,850 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,72,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव सुस्त शुरुआत के बाद चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 75 रुपये की गिरावट के साथ 1,57,541 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,57,616 रुपये था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 234 रुपये की तेजी के साथ 1,57,850 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,57,898 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,57,541 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी हुई महंगी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 1,975 रुपये की तेजी के साथ 2,72,603 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,70,628 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,772 रुपये की तेजी के साथ 2,72,400 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,72,628 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,72,324 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के भाव 3 लाख रुपये पार कर चुके हैं। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 4,507.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,502.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.20 डॉलर की तेजी के साथ 4,504.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 77.33 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 76.60 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.55 डॉलर की तेजी के साथ 77.16 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,57,541 1,57,616 1,57,850
चांदी 2,72,603 2,70,628 2,72,400
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,507.40 4,502.30 4,539.30
चांदी 77.33 76.60 77.16

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : May 27, 2026 | 9:40 AM IST