कमोडिटी

Gold-Silver Price Today: चांदी फिर 2.50 लाख पार, सोना भी हुआ महंगा; चेक करें आज के रेट

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के वायदा भाव में आज जोरदार तेजी, MCX और वैश्विक बाजार दोनों में कीमतें उछलीं।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- May 06, 2026 | 11:01 AM IST

Gold and Silver Price Today, May 6: सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,51,700 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,50,450 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 2,247 रुपये की तेजी के साथ 1,52,000 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,49,753 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,969 रुपये की तेजी के साथ 1,51,722 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,52,182 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,51,653 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 5,000 रुपये की तेजी के साथ 2,49,316 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,44,316 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 6,117 रुपये की तेजी के साथ 2,50,433 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,52,000 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,49,316 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह पढ़ें: सोने की चमक पड़ी फीकी? तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के डर से सोना 1% टूटा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 4,569.30-डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,568.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 64.40 डॉलर की तेजी के साथ 4,632.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 73.39 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 73.58 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.83 डॉलर की तेजी के साथ 75.41 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,52,000 1,49,753 1,51,722
चांदी 2,49,316 2,44,316 2,50,433
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,569.30 4,568.50 4,632.90
चांदी 73.30 73.58 75.41

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : May 6, 2026 | 11:01 AM IST