कमोडिटी

Gold silver price today: सोने के भाव लुढ़के, चांदी भी तेज शुरुआत के बाद फिसली

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव ₹1,59,550, जबकि चांदी के भाव ₹2,66,000 के करीब कारोबार कर रहे थे

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- June 01, 2026 | 9:57 AM IST

Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी के वायदा भाव में सोमवार (1 जून) को नरमी देखने को मिल रही है। सोने के भाव गिरावट के साथ खुले, जबकि चांदी तेज शुरुआत के बाद लुढ़क गई। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,59,550 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,66,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव सुस्त

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 718 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,193 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,60,911 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,370 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,541 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,60,193 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,59,350 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी तेज शुरुआत के बाद लुढ़की

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 1,095 रुपये की तेजी के साथ 2,68,093 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,66,998 रुपये था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 907 रुपये की गिरावट के साथ 2,66,091 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,68,093 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,65,513 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के भाव 3 लाख रुपये पार कर चुके हैं। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह पढ़ें: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने पर दबाव जारी, एक्सपर्ट बोले- बड़ी तेजी मुश्किल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद फिसले

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। हालांकि दोनों के भाव तेजी के साथ खुले थे। लेकिन बाद में लुढ़क गए। Comex पर सोना 4,575.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,593 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 31.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,561.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 75.56 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 75.87 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.34 डॉलर की गिरावट के साथ 75.53 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Rate

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,60,193 1,60,911 1,59,541
चांदी 2,68,093 2,66,998 2,66,091
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,575.20 4,593 4,561.50
चांदी 75.76 75.87 75.53

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : June 1, 2026 | 9:57 AM IST