कमोडिटी

Gold and Silver Price Today: चांदी ₹2.50 लाख से नीचे फिसली, सोना भी ₹1,084 लुढ़का

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,52,150 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,44,950 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- March 19, 2026 | 9:40 AM IST

Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों के भाव गुरुवार (19 मार्च) को गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,52,150 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,44,950 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव पड़े सुस्त

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 1,084 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,941 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,53,025 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 875 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,150 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,52,248 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,51,712 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट 3,194 रुपये की गिरावट के साथ 2,45,000 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,48,194 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 3,251 रुपये की गिरावट के साथ 2,44,943 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,45,363 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,44,342 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह पढ़ें: Silver Outlook: चांदी की चमक बढ़ाएंगे ये 4 फैक्टर्स, Tata MF ने बताया- कैसे लगाएं पैसा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सस्ते हुए Gold and Silver

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,828 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,896.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 31.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,864.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 75.36 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 77.59 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.12 डॉलर की गिरावट के साथ 76.47 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Rate

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,51,941 1,53,025 1,52,150
चांदी 2,45,000 2,48,194 2,44,943
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,828 4,896.20 4,864.70
चांदी 75.36 77.59 76.47

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : March 19, 2026 | 9:40 AM IST