कमोडिटी

Gold and Silver Price Today: सोना ₹1129 टूटा, चांदी में ₹4068 की गिरावट

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोना ₹1,51,000 और चांदी ₹2,36,100 के करीब कारोबार कर रहे थे

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- April 09, 2026 | 9:35 AM IST

Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों के भाव गुरुवार (9 अप्रैल) को गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,51,000 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,36,100 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना के भाव गिरे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 1,129 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,647 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,51,776 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 776 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,000 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,51,452 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,50,647 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी हुई सस्ती

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट 4,068 रुपये की गिरावट के साथ 2,35,850 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,39,918 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 3,793 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,125 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,36,187 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,35,133 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह पढ़ें: प​श्चिम ए​शिया युद्ध के बावजूद क्यों गिर रहे सोना-चांदी के दाम?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold and Silver लुढ़के

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना गुरुवार को 4,744.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,777.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 24.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,752.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 74.30 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 75.38 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.11 डॉलर की गिरावट के साथ 74.27 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Rate

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,50,647 1,51,776 1,51,000
चांदी 2,35,850 2,39,918 2,36,125
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,744.80 4,777.20 4,752.70
चांदी 74.30 75.38 74.27

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

 

First Published : April 9, 2026 | 9:35 AM IST