facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में सोने की मांग 4 साल के निचले स्तर पर: वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल

Advertisement

भारत में इस साल सोने की मांग 700 से 750 मीट्रिक टन के बीच रह सकती है, जो 2020 के बाद से सबसे कम होगी।

Last Updated- October 30, 2024 | 3:23 PM IST
Modi government's bet backfires… now it will not sell gold! Due to this reason this scheme is going to be closed, investors are disappointed मोदी सरकार का दांव पड़ गया उल्टा… अब नहीं बेचेगी सोना! इस वजह से बंद होने जा रही यह स्कीम, निवेशकों में मायूसी

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के अनुसार, 2024 में भारत की सोने की मांग चार साल के सबसे निचले स्तर पर आ सकती है। इसकी वजह सोने की कीमतों के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचना है, जो दिसंबर तिमाही में त्योहारों के दौरान खरीदारी को प्रभावित कर सकता है।

भारत में इस साल सोने की मांग 700 से 750 मीट्रिक टन के बीच रह सकती है, जो 2020 के बाद से सबसे कम होगी। पिछले साल यह मांग 761 टन रही थी। यह जानकारी WGC के भारतीय ऑपरेशन्स के सीईओ सचिन जैन ने रॉयटर्स को दी। भारत में साल के अंत में सोने की मांग आमतौर पर बढ़ जाती है, क्योंकि शादी और प्रमुख त्योहारों जैसे दिवाली और दशहरा के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है।

जैन ने कहा, “इस साल, कई खरीदारों ने अगस्त में ही सोने की खरीदारी कर ली, क्योंकि जुलाई में भारत सरकार द्वारा आयात शुल्क में 9 प्रतिशत अंकों की कटौती के बाद स्थानीय कीमतों में तेजी से गिरावट आई थी।” जैन ने कहा, “खरीदार अब कीमतों के स्थिर होने का इंतजार कर रहे हैं। मात्रा के हिसाब से इस साल त्योहारों के दौरान मांग कम रहेगी।”

बुधवार को घरेलू सोने की कीमतें रिकॉर्ड 79,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (947 डॉलर) तक पहुंच गईं। 2024 में सोने की कीमतें 26 प्रतिशत बढ़ चुकी हैं, जबकि 2023 में इनमें 10 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई थी। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत की सोने की खपत 18 प्रतिशत बढ़कर 248.3 टन हो गई। इस दौरान निवेश की मांग में 41 प्रतिशत और ज्वैलरी की मांग में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

भारत के फिजिकल गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETFs) ने सितंबर में लगातार छठे महीने इनफ्लो दर्ज किया और इनकी होल्डिंग्स जनवरी के 43.3 टन से बढ़कर 52.6 टन हो गईं। सचिन जैन ने कहा, “शेयर बाजार में भारी बिकवाली हो रही है, जिससे इस तिमाही में कुछ निवेश शेयर बाजार से भी सोने की ओर आएगा।” भारत के एनएसई निफ्टी 50 शेयर सूचकांक ने 27 सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से लगभग 7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है।

Advertisement
First Published - October 30, 2024 | 3:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement