facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सोना गिरकर नौ महीने के निचले स्तर पर

Last Updated- December 12, 2022 | 7:26 AM IST

ऊंचे बॉन्ड प्रतिफल और डॉलर में मजबूती बरकरार रहने से शुक्रवार को सोना लुढ़ककर 9 महीने के निचले स्तर पर आ गया। वायदा सोना 0.2 प्रतिशत गिरकर 1,694.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जो 8 जून के बाद से उसका सबसे निचला स्तर है। इस सप्ताह इसमें 2 प्रतिशत की गिरावट आई। अमेरिकी स्वर्ण वायदा 0.4 प्रतिशत कमजोर ओकर 1,694 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
अमेरिकी 10 वर्षीय बॉन्ड दरें 1.5 प्रतिशत से ऊपर बनी रहीं, जबकि डॉलर चढ़कर तीन महीने की ऊंचाई पर पहुंचा गया। सीएमसी मार्केट्स यूके के मुख्य बाजार विश्लेषक माइकल हेसन ने कहा, ‘बॉन्ड प्रतिफल में तेजी आर्थिक गतिविधियों में रिकवरी का परिणाम है और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने भी इसकी पुष्टि की है।’ पॉवेल ने गुरुवार को उधारी को नरम बनाए रखने के अपने वादे को दोहराते हुए कहा कि जहां प्रतिफल में वृद्घि स्पष्ट थी, वहीं उन्होंने इसकी उम्मीद नहीं है कि फेडरल को इसे नीचे लाने के लिए हस्तक्षेप करना होगा। हेसन ने कहा, ‘यदि हमें मजबूत पेरोल डेटा मिलता है तो इससे
प्रतिफल और ज्यादा मजबूत होगा और इससे सोने की चमक और ज्यादा फीकी पड़ सकती है।’    

First Published - March 5, 2021 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट