facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पहले 11 माह में सोने का आयात बढ़कर 45 अरब डॉलर पर

Last Updated- December 11, 2022 | 8:46 PM IST

देश का सोने का आयात चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह (अप्रैल-फरवरी) में 73 प्रतिशत बढ़कर 45.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
मांग ऊंची रहने की वजह से सोने का आयात बढ़ा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में सोने का आयात 26.11 अरब डॉलर रहा था। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी, 2022 में बहुमूल्य धातु का आयात हालांकि 11.45 प्रतिशत घटकर 4.7 अरब डॉलर रह गया।
चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह में सोने का आयात बढऩे से देश का व्यापार घाटा भी बढ़ा है। 2021-22 के पहले 11 माह में व्यापार घाटा बढ़कर 176 अरब डॉलर हो गया है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 89 अरब डॉलर रहा था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। सोने का आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की जरूरत को पूरा करने के लिए किया जाता है। 

First Published - March 13, 2022 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट