कमोडिटी

Gold-Silver Price Today: सोना 1,46,000 के पास, चांदी भी लुढ़की! कीमतों में गिरावट से बाजार में हलचल, जानें आज के लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के वायदा भाव में गिरावट, शुरुआती तेजी के बाद दोनों धातुओं में नरमी, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- March 30, 2026 | 10:04 AM IST

Gold-Silver Price Today, March 30: सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,46,250 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,27,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव गिरे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 4,05 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,850 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,47,255 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,013 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,242 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,49,250 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,44,212 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी लुढ़की

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। हालांकि बाद में भाव गिर गए। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 152 रुपये की तेजी के साथ 2,28,106 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,27,954 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 754 रुपये की गिरावट के साथ 2,27,200 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,28,786 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,27,164 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लुढ़के सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 4,482.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,492.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 22.90 डॉलर की गिरावट के साथ 4,469.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 69.35 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 69.79 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.08 डॉलर की गिरावट के साथ 68.71 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,46,850 1,47,255 1,46,242
चांदी 2,28,106 2,27,954 2,27,200
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,482.80 4,492.50 4,469.60
चांदी 69.35 69.79 68.72

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : March 30, 2026 | 10:04 AM IST