कमोडिटी

Gold-Silver Price Today: सोना फिर चमका, चांदी पड़ी फीकी! जानिए आज कितना महंगा हुआ गोल्ड

Gold-Silver Price Today: घरेलू बाजार में सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी में गिरावट देखी जा रही है और वैश्विक बाजार में दोनों धातुएं नरमी पर हैं।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- June 03, 2026 | 10:06 AM IST

Gold and Silver Price Today, June 3: सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही, जबकि चांदी के भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,59,350 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,66,250 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 101 रुपये की तेजी के साथ 1,59,447 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,59,346 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 14 रुपये की तेजी के साथ 1,59,360 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,59,447 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,59,342 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 39 रुपये की गिरावट के साथ 2,66,668 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,66,707 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 456 रुपये की गिरावट के साथ 2,66,251 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,66,672 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,66,066 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के भाव 3 लाख रुपये पार कर चुके हैं। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 4,520 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,519.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 12.80 डॉलर की गिरावट के साथ 4,507.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 75.49 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 75.55 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.52 डॉलर की गिरावट के साथ 75.03 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,59,447 1,59,346 1,59,360
चांदी 2,66,668 2,66,707 2,66,251
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,520 4,519.90 4,507.10
चांदी 75.76 75.87 75.53

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : June 3, 2026 | 10:06 AM IST