facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी की लौटी चमक, जानें आज के रेट

Advertisement

सोने के वायदा भाव 60,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। चांदी के वायदा भाव 73,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- November 20, 2023 | 3:00 PM IST
Gold Silver Price Today
Representative Image

Gold Silver Price Today: सोने की वायदा कीमतों की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। लेकिन बाद में इसके भाव में भी सुधार देखने को मिला। सोने के वायदा भाव 60,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। चांदी के वायदा भाव 73,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा कीमतों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

सोने के वायदा भाव की तेज शुरुआत
सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 6 रुपये की तेजी के साथ 60,719 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 41 रुपये की तेजी के साथ 60,754 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,767 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,696 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें : असम चावल अनुसंधान संस्थान विकसित कर रहा उच्च उपज देने वाला सुगंधित ‘जोहा’

सुस्त शुरुआत के बाद चमकी चांदी
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 143 रुपये की गिरावट के साथ 72,997 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 180 रुपये की तेजी के साथ 73,320 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,359 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,905 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें : रबी सीजन: त्योहारों के बाद गेहूं की बोआई ने पकड़ी रफ्तार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना—चांदी के वायदा भाव की सुस्त शुरूआत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। Comex पर सोना 1980.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1984.70 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1984.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.78 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.85 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 23.78 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - November 20, 2023 | 10:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement