कमोडिटी

Gold silver price today: सोना 2300 रुपये टूटा, चांदी 9600 रुपये लुढ़की; जानिए MCX पर क्या चल रहा भाव

Gold Silver Price: घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,36,900 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,15,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- March 24, 2026 | 12:12 PM IST

Gold Silver Price Today: इस सप्ताह लगातार सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों के भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,36,900 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,15,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 849 रुपये की गिरावट के साथ 1,38,411 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,39,260 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,366 रुपये की गिरावट के साथ 1,36,894 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,38,450 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,36,684 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 6,539 रुपये की गिरावट के साथ 2,18,628 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,25,167 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 9,667 रुपये की गिरावट के साथ 2,15,500 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,19,658 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,15,414 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लुढ़के सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 4,414.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,407.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 48.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,358.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 69.37 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 69.35 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.92 डॉलर की गिरावट के साथ 67.43 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,38,411 1,39,260 1,36,894
चांदी 2,18,628 2,25,167 2,15,500
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,414.80 4,407.30 4,358.80
चांदी 69.37 69.35 67.43

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : March 24, 2026 | 11:56 AM IST