कमोडिटी

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी चमकी; जानें MCX पर आज क्या है भाव

Gold Silver Price Today: सोने के वायदा भाव 1,61,600 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,78,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- March 10, 2026 | 9:48 AM IST

Gold-Silver Price Today, March 10: सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है।दोनों के भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,61,600 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,78,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। 

सोने के भाव तेज

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 1,444 रुपये की तेजी के साथ 1,61,743 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,60,299 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,333 रुपये की तेजी के साथ 1,61,632 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,61,791 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,61,531 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 3,840 रुपये की तेजी के साथ 2,71,000 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,67,160 रुपये था।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 9,790 रुपये की तेजी के साथ 2,76,950 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,78,339 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,71,000 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चढ़े सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 5,152.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,103.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 74.10 डॉलर की तेजी के साथ 5,177.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 87.27 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 84.52 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.87 डॉलर की तेजी के साथ 89.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,60,299 1,61,743 1,61,632
चांदी 2,71,000 2,67,160 2,76,950
Comex Open Last Close LTP
सोना 5,152.40 5,103.70 5,177.80
चांदी 87.27 84.52 89.39

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : March 10, 2026 | 9:48 AM IST