कमोडिटी

Gold, Silver Price Today: चांदी ₹2.80 लाख पार, सोना भी हुआ महंगा

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोना ₹1,54,000 और चांदी ₹2,81,150 के करीब कारोबार कर रहे थे

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- May 12, 2026 | 10:06 AM IST

Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव मंगलवार (12 मई) को तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,54,000 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,81,150 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव तेजी देखने को मिली।

सोना ₹1.54 लाख के पार

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 336 रुपये की तेजी के साथ 1,53,999 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,53,663 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 349 रुपये की तेजी के साथ 1,54,012 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,54,031 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,53,851 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी में तेजी के साथ कारोबार

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 1,918 रुपये की तेजी के साथ 2,80,229 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,78,311 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,860 रुपये की तेजी के साथ 2,81,171 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,81,443 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,79,244 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर बुलियन में दिखी तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,745.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,728.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.40 डॉलर की तेजी के साथ 4,736.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 86.74 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 85.94 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.46 डॉलर की तेजी के साथ 86.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,53,999 1,53,663 1,54,012
चांदी 2,80,229 2,78,311 2,81,171
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,745.30 4,728.70 4,736.10
चांदी 86.74 85.94 86.40

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : May 12, 2026 | 10:06 AM IST