कमोडिटी

Gold, Silver Price Today: आयात शुल्क बढ़ने से सोने ने दिखाया दम, चांदी फिर ₹3 लाख पार

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोना ₹1,63,400, जबकि चांदी ₹2,96,800 के करीब कारोबार कर रहे थे

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- May 13, 2026 | 10:12 AM IST

Gold and Silver Rate Today: केंद्र सरकार ने सोने-चांदी के आयात पर अंकुश लगाने के लिए इनके आयात पर आयात शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। इससे कीमती धातुओं के वायदा भाव में बुधवार (13 मई) को जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,63,400 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,96,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Also Read: सोना खरीदना अब पड़ेगा महंगा! सरकार ने अचानक बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी

सोने के भाव ₹1.63 लाख पार

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 1,409 रुपये की तेजी के साथ 1,54,851 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,53,442 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 9,939 रुपये की तेजी के साथ 1,63,381 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,64,497 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,54,851 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के भाव में जोरदार तेजी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 11,162 रुपये की तेजी के साथ 2,80,229 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,79,062 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 17,777 रुपये की तेजी के साथ 2,96,839 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 3,01,429 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,90,224 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के भाव 3 लाख रुपये पार कर चुके हैं। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर सोना 4,722 डॉलर के पार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,722.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,686.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 15.90 डॉलर की तेजी के साथ 4,702.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 87.32 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 85.59 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.63 डॉलर की तेजी के साथ 87.22 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,54,851 1,53,442 1,63,381
चांदी 2,90,224 2,79,062 2,96,839
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,722.30 4,686.70 4,702.60
चांदी 87.32 85.59 87.22

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : May 13, 2026 | 9:51 AM IST