कमोडिटी

Gold, Silver Price Today: सोने के भाव पड़े नरम, चांदी में ₹1955 की गिरावट

Gold and Silver Rate today: घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,61,850 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,97,450 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- May 14, 2026 | 9:56 AM IST

Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी के वायदा भाव में गुरुवार (14 मई) नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,61,850 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,97,450 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 298 रुपये की गिरावट के साथ 1,61,888 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,62,186 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 325 रुपये की गिरावट के साथ 1,61,861 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,62,308 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,61,027 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के भाव सुस्त

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 1,955 रुपये की गिरावट के साथ 2,98,373 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 3,00,238 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,753 रुपये की गिरावट के साथ 2,97,485 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,98,373 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,96,879 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के भाव 3 लाख रुपये पार कर चुके हैं। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,696.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,706.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.80 डॉलर की गिरावट के साथ 4,698.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 88.12 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 89.36 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.52 डॉलर की गिरावट के साथ 87.84 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,61,888 1,62,186 1,61,861
चांदी 2,98,373 3,00,238 2,97,485
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,696.80 4,706.70 4,698.90
चांदी 88.12 89.36 87.84

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : May 14, 2026 | 9:56 AM IST