कमोडिटी

Gold, Silver Price Today: चांदी में ₹5,863 गिरावट, सोने का वायदा भाव भी फिसला

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोना ₹1,51,950 और चांदी ₹2,43,250 पर कारोबार कर रहे थे।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- April 23, 2026 | 10:01 AM IST

Gold and Silver Price today: कारोबार की शुरुआत में गुरुवार (23 अप्रैल) को सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों के भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,51,950 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,43,250 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 606 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,051 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,52,657 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 710 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,947 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,52,079 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,51,719 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी पड़ी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरम रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट 5,863 रुपये की गिरावट के साथ 2,42,501 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,48,364 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 5,087 रुपये की गिरावट के साथ 2,43,277 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,43,322 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,42,220 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold and Silver Price फिसले

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में नरमी देखी जा रही है। Comex पर सोना 4,759.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,753 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 26.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,726.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 77.84 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 77.96 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.02 डॉलर की गिरावट के साथ 76.94 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,52,052 1,52,657 1,51,947
चांदी 2,42,501 2,48,364 2,43,277
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,759.20 4,753 4,726.30
चांदी 77.84 77.96 76.94

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : April 23, 2026 | 10:01 AM IST