कमोडिटी

Gold, Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में नरमी, ग्लोबल बाजार में भी दिखी नरमी

Gold and Silver Rate today: घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव ₹1,51,050, जबकि चांदी के भाव ₹2,50,600 के करीब कारोबार कर रहे थे

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- May 04, 2026 | 9:54 AM IST

Gold and Silver Price today: सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों के भाव सोमवार (4 मई) को गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,51,050 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,50,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना के भाव में नरमी

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 202 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,150 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,51,352 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 320 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,032 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,51,257 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,50,900 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी पड़ी सुस्त

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 238 रुपये की गिरावट के साथ 2,50,699 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,50,937 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 352 रुपये की गिरावट के साथ 2,50,585 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,51,231 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,49,760 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह पढ़ें: Gold का बदला गेम! ज्वेलरी से मोहभंग, निवेश की लगी होड़

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,644 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,644.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 29.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,614.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 76.45 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 76.43 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.40 डॉलर की गिरावट के साथ 76.03 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,51,150 1,51,352 1,51,032
चांदी 2,50,699 2,50,937 2,50,585
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,644 4,644.50 4,614.80
चांदी 76.45 76.43 76.03

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : May 4, 2026 | 9:54 AM IST