facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: चांदी 76 हजार पार, सोना तेजी के बाद नरम पड़ा

Advertisement

चांदी के वायदा भाव बढ़कर 76 हजार रुपये को पार कर गए हैं । सोने के वायदा भाव तेजी के साथ खुले जरूर, लेकिन बाद इसकी कीमतों में हल्की गिरावट देखी जाने लगी।

Last Updated- July 19, 2023 | 11:02 AM IST
Gold and silver price outlook

Gold Silver Price Today: सोने—चांदी के वायदा भाव में आज लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गई। दोनों के वायदा भाव बुधवार को तेजी के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव बढ़कर 76 हजार रुपये को पार कर गए हैं । सोने के वायदा भाव तेजी के साथ खुले जरूर, लेकिन बाद इसकी कीमतों में हल्की गिरावट देखी जाने लगी।

चांदी लगातार दूसरे दिन चमकी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 53 रुपये की तेजी के साथ 76,153 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 43 रुपये की तेजी के साथ 76,146 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 76,254 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 76,124 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

ये भी पढ़ें : Stock Market Today: बढ़त पर बाजार,19800 पर खुला निफ्टी, सेंसेक्स 67 हजार के पार

सोना तेजी के साथ खुला, बाद में नरम पड़ा

चांदी के साथ ही आज सोने के वायदा भाव में शुरुआती तेजी देखी गई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 2 रुपये की तेजी के साथ 59,765 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि तेजी से खुलने के बाद इसमें गिरावट आने लगी। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 8 रुपये की गिरावट के साथ 59,755 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,813 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,742 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

ये भी पढ़ें : Stocks To Watch july 19: आज फोकस में रहेंगे L&T Tech, Paytm, Rallis India, Piramal Pharma, NMDC जैसे स्टॉक्स

Advertisement
First Published - July 19, 2023 | 11:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement