facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोना सुस्त शुरुआत के बाद तेज, चांदी के भाव भी चमके

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,377.89 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला।

Last Updated- April 18, 2024 | 1:36 PM IST
Buying Gold on Diwali

Gold Silver Price Today, 18 April:  सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत सुस्त रही। जबकि चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 72,500 हजार के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 83,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्त शुरुआत के बाद सुधार देखने को मिला।

सोने के वायदा भाव सुस्त शुरुआत के बाद सुधरे
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज नरम रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 25 रुपये की गिरावट के साथ 72,498 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 16 रुपये की तेजी के साथ 72,539 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,550 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,461 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले सप्ताह 73,958 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी के वायदा भाव चमके
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 501 रुपये की तेजी के साथ 84,000 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 97 रुपये की तेजी के साथ 83,596 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 84,000 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 83,358 रुपये के भाव निचला स्तर छू लिया। पिछले सप्ताह चांदी के वायदा ने 86,126 रुपये किलो के भाव पर उच्चतम स्तर छू लिया था।

ये भी पढ़ें- Oilmeal Export : सोया खली के दम पर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा कुल खली निर्यात

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव सुस्त शुरुआत के बाद सुधरे

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,377.89 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,388.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.70 डॉलर की तेजी के साथ 2,389.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 28.28 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 28.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 28.46 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - April 18, 2024 | 9:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement