कमोडिटी

Gold-Silver Price Today: सोना ₹1.53 लाख तक फिसला, चांदी ₹2.50 लाख तक टूटी; निवेशकों की नजरें अब अगले ट्रेंड पर

Gold-Silver Price Today: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई, जिससे निवेशकों के लिए खरीदारी का मौका बन सकता है।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- April 21, 2026 | 10:20 AM IST

Gold-Silver Price Today, April 21: कारोबार की शुरुआत में आज सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों के भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,53,800 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,51,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव गिरे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 1,43 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,800 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,53,943 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,50 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,793 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,53,992 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,53,725 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी हुई सस्ती

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 2,117 रुपये की गिरावट के साथ 2,50,428 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,52,545 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,520 रुपये की गिरावट के साथ 2,51,025 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,51,160 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,50,210 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लुढ़के सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखी जा रही है। Comex पर सोना आज 4,842.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,828.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.20 डॉलर की गिरावट के साथ 4,823.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 79.84 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 80.03 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.68 डॉलर की गिरावट के साथ 79.35 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,53,800 1,53,943 1,53,793
चांदी 2,50,428 2,52,545 2,51,025
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,842.40 4,828.80 4,823.60
चांदी 79.84 80.03 79.35

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : April 21, 2026 | 10:20 AM IST