कमोडिटी

Gold, Silver Price Today: सोने में लौटी तेजी, चांदी के भाव ₹2.76 लाख के पार

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव ₹1,59,300, जबकि चांदी के भाव ₹2,76,250 के करीब कारोबार कर रहे थे

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- May 25, 2026 | 9:59 AM IST

Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी के वायदा भाव में सोमवार (25 मई) को तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,59,300 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,76,250 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 471 रुपये की तेजी के साथ 1,59,150 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,58,679 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 637 रुपये की तेजी के साथ 1,59,316 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,59,500 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,59,150 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह पढ़ें: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने पर दबाव जारी, एक्सपर्ट बोले- बड़ी तेजी मुश्किल

चांदी भी हुई महंगी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 4,837 रुपये की तेजी के साथ 2,76,683 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,71,846 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 4,394 रुपये की तेजी के साथ 2,76,240 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,76,888 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,75,544 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के भाव 3 लाख रुपये पार कर चुके हैं। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,532 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,523.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 38.60 डॉलर की तेजी के साथ 4,561.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 76.75 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 76.19 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.95 डॉलर की तेजी के साथ 78.14 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Rate

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,59,150 1,58,679 1,59,316
चांदी 2,76,683 2,71,846 2,76,240
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,532 4,523.20 4,561.80
चांदी 76.75 76.19 78.14

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : May 25, 2026 | 9:59 AM IST