कमोडिटी

Gold-Silver Price Today: सोना 2,500 रुपये से ज्यादा फिसला, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी; जानें ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं, जिससे दोनों कीमती धातुओं में नरमी बनी हुई है।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- June 10, 2026 | 10:02 AM IST

Gold-Silver Price Today, June 10: सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,50,200 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,35,250 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 2,517 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,926 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,52,443 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,241 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,202 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,50,290 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,49,888 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 4,519 रुपये की गिरावट के साथ 2,34,009 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,38,528 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 3,272 रुपये की गिरावट के साथ 2,35,256 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,35,657 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,34,000 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 4,276.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,286.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 83.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,202.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 65.20 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 65.24 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.39 डॉलर की गिरावट के साथ 63.85 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,49,926 1,52,443 1,50,202
चांदी 2,34,009 2,38,528 2,35,256
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,276.10 4,286.40 4,202.70
चांदी 65.20 65.24 67.66

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : June 10, 2026 | 10:02 AM IST