facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामी पर अच्छी प्रतिक्रिया

Last Updated- December 11, 2022 | 10:57 PM IST

भारत का नेट जीरो का लक्ष्य अभी भी 50 वर्ष दूर होने से वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक की नीलामी के ताजा दौर को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
बंगाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित ‘मिनरल्स, माइनिंग ऐंड मेटल्स ई-कॉनक्लेव’ को संबोधित करते हुए कोयला मंत्रालय के सचिव अनिल कुमार जैन ने कहा कि सीओपी26 से विशेष तौर पर विकासशील देशों के लिए कुछ अनिश्चितता की स्थिति बनी है क्योंकि परिणाम सामने आ चुका है।
जैन ने कहा कि लेकिन इसमें राहत की बात यह है कि भारत ने नेट जीरो का लक्ष्य वर्ष 2070 निर्धारित किया है जो कि 50 वर्ष दूर है। जैन ने वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों की नीलामी के मौजूदा दौर की ओर इंगित करते हुए कहा, ’50 वर्ष की अवधि से काफी राहत मिली है जो मुझे नजर भी आ रहा है।’ उन्होंने कहा कहा, ‘वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक की नीलामी के पिछले दौर ने पहले दौर जितनी अच्छी प्रतिक्रिया नहीं दी थी। मैं इसे इस रूप में देखता हूं कि रुचि अब कम हो रही है। लेकिन मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मौजूदा दौर के लिए हमें 18 खदानों के लिए पहले दो या उससे अधिक बोलियां प्राप्त हो चुकी हैं। इनके लिए बिक्री आवेदन आज बंद हो गया।’ अक्टूबर में कोयला मंत्रालय ने 40 नए कोयला खदानों के लिए नीलामी प्रक्रिया आरंभ की थी। पिछले दौर में बची हुई खदानों को जोड़कर कुल 88 कोयला खदानों की पेशकश की गई थी। इन 88 खदानों से करीब 55 अरब टन कोयले के भूगर्भीय संसाधनों की पेशकश की गई है। इनमें 57 खदान पूरी तरह से खोजी जा चुकी खदानें और 31 आंशिक रूप से खोजी गई खदानें हैं। चार कोकिंग कोल खदानों की भी पेशकश की गई है।

First Published - December 9, 2021 | 11:54 PM IST

संबंधित पोस्ट