facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

सरकार खूब खरीद रही है मोटे अनाज, पिछले साल से खरीद 50 फीसदी बढ़ी

बीते तीन साल के दौरान मोटे अनाजों की सरकारी खरीद ढाई गुना से अधिक बढ़कर 19 लाख टन हुई।

Last Updated- December 20, 2024 | 8:10 PM IST
Government is buying a lot of coarse grains, purchase increased by 50 percent since last year सरकार खूब खरीद रही है मोटे अनाज, पिछले साल से खरीद 50 फीसदी बढ़ी

Govt Procurement of Coarse Grains/ Millets: देश में अन्न श्री/मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को इन अनाजों की वाजिब कीमत दिलाने के लिए सरकार इनकी खरीद पर भी जोर दे रही है। बीते दो-तीन साल के दौरान मोटे अनाजों की सरकारी खरीद में तेज इजाफा हुआ है। इस साल इन अनाजों में सबसे अधिक रागी की खरीद हुई है। किसानों को मोटे अनाज उगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बीते वर्षों में इनके न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी इजाफा किया है।

इस साल कितनी हुई मोटे अनाजों की सरकारी खरीद?

सरकार मोटे अनाजों में बाजरा, रागी, ज्वार और मक्का को मुख्य तौर पर खरीद रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2024-25 में अब तक करीब 19 लाख टन मोटे अनाजों की सरकारी खरीद हो चुकी है। इस साल इनमें सबसे अधिक रागी की खरीद हुई है। राज्य सरकारों ने इस साल 8.30 लाख टन रागी खरीदी है। यह पिछले साल खरीदी गई 2.30 लाख टन रागी से साढ़े गुना से भी ज्यादा है। रागी के बाद बाजरा की सबसे अधिक खरीद हुई है। इस साल 7.13 लाख टन बाजरा की सरकारी खरीद हुई है, यह पिछले साल की सरकारी खरीद 6.96 लाख टन से अधिक है। इस साल मोटे अनाजों में ज्वार की सरकारी खरीद 1.96 लाख टन, मक्का की 1.60 लाख टन रही।

Also read: क्या भारत को ‘टाटा, बाय-बाय’ कहने वाली है Starbucks? Tata Consumer Products ने खबरों पर दिया अपडेट

बीते सालों में कितनी हुई मोटे अनाजों की सरकारी खरीद?

बीते दो-तीन साल से मोटे अनाजों की सरकारी खरीद तेजी से बढ़ रही है। राज्य सरकारों ने वर्ष 2022-23 के दौरान 7.37 लाख टन मोटे अनाज खरीदे थे। इसके अगले साल 2023-24 में सरकारों ने इससे कहीं अधिक 12.55 लाख टन मोटे अनाजों की खरीद की। सरकारी खरीद में इतनी बड़ी वृद्धि की मुख्य वजह बाजरा की सरकारी खरीद में 3 गुना इजाफा होना है। वर्ष 2024-25 में तो इससे पहले वाले वर्ष से भी काफी अधिक खरीद हुई। 2024-25 में वर्ष 2023-24 की 12.55 लाख टन खरीद की तुलना में करीब 19 लाख टन मोटे अनाजों की खरीद हुई। खरीद में 50 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी की मुख्य वजह रागी की सरकारी खरीद बढ़कर लगभग दोगुनी होना है।

First Published - December 20, 2024 | 8:10 PM IST

संबंधित पोस्ट