facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पेट्रोल के दाम में ‘भारी’ बढ़ोतरी संभव

Last Updated- December 12, 2022 | 12:28 AM IST

पेट्रोल की कीमत में आज 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।
इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के सात वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के साथ ही आने वाले दिनों में पेट्रोलयम पदार्थों की कीमत में
‘महत्त्वपूर्ण’ बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 102.64 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 108.67 रुपये प्रति लीटर रही। डीजल की कीमत भी दिल्ली और मुंबई में क्रमश: 91.07 रुपये और 98.80 रुपये रही।
 सरकारी स्वामित्व वाली खुदरा तेल कंपनियां पिछले कुछ दिनों से कीमतों में मामूली बढ़ोतरी कर रही थीं ताकि घरेलू दरों को लागत के साथ सुसंगत बनाए रखा जा सके। परंतु अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 82.37 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के बाद कीमतों का बढऩा तय है। कच्चे तेल की कीमत इसलिए बढ़ी क्योंकि तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने उत्पादन को प्रतिदिन 4 लाख बैरल से अधिक नहीं करने का निर्णय लिया।
पेट्रोलियम उद्योग के सूत्रों के अनुसार लागत और बिक्री के अंतर को पाटने के लिए कीमतों में ‘महत्त्वपूर्ण’ बढ़ोतरी हो सकती है।
सूत्रों का यह भी कहना है कि तेल कंपनियों ने कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने की आशा के चलते अब तक बढ़ोत्तरी काफी कम रखी है। लेकिन चूंकि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में कमी आती नहीं दिख रही है इसलिए कीमतों में काफी ज्यादा इजाफा भी देखने को मिल सकता है।
एक सप्ताह में छठी बार कीमतें बढऩे के साथ ही देश के अधिकांश बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत ने 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर लिया है।
इसी तरह दो सप्ताह में नौवीं बार डीजल कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई शहरों में डीजल कीमतों ने भी 100 रुपये प्रति लीटर का स्तर पार कर लिया।

First Published - October 5, 2021 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट