facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

हिंदुस्तान कॉपर का जोर उत्पादन बढ़ाने पर

Last Updated- December 12, 2022 | 12:56 AM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान कॉपर अपनी खानों से उत्पादन बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठा रही है। इसके अलावा कंपनी विस्तार परियोजनाओं के जरिये अपनी खनन क्षमता को भी बढ़ा रही है।  कंपनी ने 2010-11 में अपनी खान उत्पादन क्षमता को 34 लाख टन सालाना से बढ़ाकर 1.22 करोड़ टन सालाना करने का लक्ष्य रखा था। बाद में इस लक्ष्य को बढ़ाकर 20.2 करोड़ टन सालाना कर दिया गया।
कंपनी ने आयात पर निर्भरता को कम करने और तांबा धातु का घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए यह लक्ष्य बढ़ाया है। हिंदुस्तान कॉपर ने अपनी 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा है, विस्तार योजना का कार्यान्वयन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। पहले चरण में 1.22 करोड़ टन की क्षमता हासिल करने का लक्ष्य है। दूसरे चरण में इसे बढ़ाकर 20.2 करोड़ टन किया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि खानों से उत्पादन बढ़ाने के लिए कंपनी जरूरी कार्रवाई कर रही है।
कंपनी मौजूदा खान विस्तार परियोजनाओं के जरिये भी खनन क्षमता को बढ़ाने की प्रक्रिया में है रिपोर्ट में कहा गया है कि चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अरुण कुमार शुक्ला के नेतृत्व में गुरुवार को हिंदुस्तान कॉपर की 10 फीसदी हिस्सेदारी बिक्री की प्रक्रिया की शुरुआत काफी अच्छी रही। संस्थागत निवेशकों ने 700 करोड़ रुपये से अधिक के शेयरों के लिए बोलियां लगाई हैं। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 4.35 करोड़ शेयरों की पेशकश पर संस्थागत निवेशकों ने 6.14 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई है। बीते वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी का कारोबार 119 फीसदी बढ़कर 1,760.84 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 803.17 करोड़ रुपये रहा था।    

First Published - September 19, 2021 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट