facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

चाय के शेयरों में भारी उछाल

Last Updated- December 10, 2022 | 11:15 PM IST

चाय का ज्यादा उत्पादन करने वाले देशों, भारत, श्रीलंका और केन्या में उत्पादन में कमी आई है और इससे 4 करोड़ किलोग्राम चाय की कमी आई है।
इसकी वजह से चाय की कीमतों में रिकॉर्ड स्तर की बढ़ोतरी हुई है। इन तीनों देशों से दुनिया की 80 फीसदी काली चाय का उत्पादन होता है। मंदी के दौर में गिरावट जारी है, पर चाय कंपनियों के शेयरों में बढ़ोतरी हो रही है।
मैकलियोड रसेल इंडिया का शेयर 67.15 रुपये पर बंद हुए और पिछले 15 दिनों में 41.37 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई। मैकलियोड दुनिया का सबसे बड़ा चाय उत्पादर्नकत्ता है। टाटा टी के शेयर में भी 9.42 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ यह करीब 531 रुपये हो गया।
श्रीलंका में सीजन के शुरुआत के पहले दो महीने में उत्पादन में 30 फीसदी गिरावट का अनुमान है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि सीजन के खत्म होने तक कुछ रिकवरी होने की उम्मीद है। देश के उत्पादन में 6 फीसदी के नुकसान की संभावना है। पिछले साल मुल्क में 32 करोड़ किलोग्राम उत्पादन की उम्मीद है।
पिछले साल केन्या ने 32 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन किया था। लेकिन मौजूदा सीजन के अंत तक इसमें 5 फीसदी गिरावट की उम्मीद है। भारत के साथ केन्या भी नए चाय के मौसम की तैयारी जुटे हुए है। पिछले साल केन्या के उत्पादन में जहां 3 करोड़ किलोग्राम की कमी आई वहीं भारत में 60 लाख किलोग्राम तक  की कमी आई।
इस वर्ष के पहले दो महीने में श्रीलंका के उत्पादन में 10 सालों में सबसे कम लगभग 2.5 करोड़ किलोग्राम की कमी आई, वहीं केन्या में 56 लाख किलोग्राम और भारत के उत्पादन में 1-1.2 करोड़ किलोग्राम तक की गिरावट आई। चाय की कीमतों में 20-25 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई जो इस दशक के दौरान सबसे ज्यादा मूल्य बढ़ोतरी है।
चाय की पैकेजिंग करके बेचने वाले हिन्दुस्तान यूनीलिवर और टाटा टी ने कीमतों के संदर्भ में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि टाटा चाय के सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
डंकन गोयनका ग्रुप के अध्यक्ष, जी. पी. गोयनका का कहना है कि उनकी कंपनी पर जून तक कोई असर नहीं होने वाला है और उसके बाद मौजूदा स्थिति का हल निकाला जाएगा, कीमतें बढ़ाने का कोई सवाल नहीं है।

First Published - April 4, 2009 | 5:40 PM IST

संबंधित पोस्ट