facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कच्चे पामतेल का आयात जनवरी में 45 प्रतिशत बढ़ा

Last Updated- December 12, 2022 | 8:21 AM IST

भारत के कच्चे पाम तेल का आयात जनवरी में सालाना आधार पर 44.99 प्रतिशत बढ़कर 7.67 लाख टन हो गया। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एसईए ने एक बयान में कहा कि जनवरी 2020 के दौरान कच्चे पाम तेल (सीपीओ) का आयात 5.29 लाख टन था। एसोसिएशन ने कहा कि कच्चे पामतेल (सीपीओ) पर 2 नवंबर, 2020 से आयात शुल्क को 37.5 प्रतिशत से घटाकर 27.5 प्रतिशत कर दिया गया था, जबकि नरम तेलों (सॉफ्ट ऑयल) पर शुल्क 35 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा गया, जिससे पाम तेल के आयात को प्रोत्साहन मिला। मुख्य रूप से इंडोनेशिया और मलेशिया, भारत को पाम तेल के प्रमुख आपूर्तिकर्ता देश हैं। एसईए के आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने के दौरान, मलेशिया सीपीओ(4.97 लाख टन) का प्रमुख आपूर्तिकर्ता था, इसके बाद इंडोनेशिया (2,70 लाख टन) का स्थान था।

First Published - February 13, 2021 | 12:04 AM IST

संबंधित पोस्ट