facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अंर्तराष्ट्रीय एजेंसी की ‘राइस रोटी रेट’ रिपोर्ट में भारत के आलू-टमाटर के भाव बढ़ने का हुआ जिक्र, पढ़ें सारी बात

Advertisement

टमाटर और आलू जैसी रसोई के आम इस्तेमाल वाली खाद्य वस्तुओं के महंगा होने से दिसंबर में घर का बना खाना महंगा हो गया।

Last Updated- January 06, 2025 | 8:42 PM IST
WPI, Inflation

Veg and Non-Veg Thali Cost: टमाटर और आलू जैसी रसोई के आम इस्तेमाल वाली खाद्य वस्तुओं के महंगा होने से दिसंबर में घर का बना खाना महंगा हो गया। सोमवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स (MI&A) रिसर्च की ‘राइस रोटी रेट’ रिपोर्ट के मुताबिक, शाकाहारी थाली (Veg Thali) तैयार करने की औसत लागत दिसंबर में छह प्रतिशत बढ़कर 31.6 रुपये प्रति प्लेट हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 29.7 रुपये प्लेट थी। हालांकि, यह कीमत नवंबर महीने की 32.7 रुपये की दर से कम है।

‘राइस रोटी रेट’ रिपोर्ट में, जो आम आदमी के भोजन पर खर्च का आकलन करती है, में क्रिसिल ने पाया कि मांसाहारी थाली (Non-Veg Thali) की लागत दिसंबर में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत और मासिक आधार पर तीन प्रतिशत बढ़कर 63.3 रुपये हो गई। खाद्य पदार्थों के महंगे होने के कारणों की व्याख्या करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर में टमाटर की कीमतें 24 प्रतिशत बढ़कर 47 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं, जबकि आलू 50 प्रतिशत बढ़कर 36 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

रिपोर्ट कहती है कि सरकार द्वारा आयात शुल्क में बढ़ोतरी के कारण वनस्पति तेल की कीमत में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे आम आदमी के लिए परेशानी बढ़ गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सालाना परिप्रेक्ष्य से, एलपीजी ईंधन की दरों में 11 प्रतिशत की गिरावट ने उच्च लागत के प्रभाव को कम करने में मदद की है।

Also read: Silver Hallmarking: सोने की तरह अब चांदी पर भी ‘हॉलमार्किंग’ जरूरी! जानें क्या है सरकार का प्लान

मांसाहारी थाली के मामले में, ब्रॉयलर की कीमत में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसका समग्र भोजन लागत की गणना में 50 प्रतिशत भार होता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पॉल्ट्री की कीमतों में उछाल पूर्व के निचले आधार की वजह से है। नवंबर की तुलना में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से ताजा आपूर्ति के बीच टमाटर की कीमतों में 12 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे शाकाहारी थाली की लागत तीन प्रतिशत कम करने में मदद मिली।

इसमें कहा गया है कि प्याज की कीमतों में 12 प्रतिशत और आलू की कीमतों में दो प्रतिशत की गिरावट ने नवंबर और दिसंबर के बीच कीमतों में कमी लाने में मदद की। इसमें कहा गया है कि शीत लहर से उत्पादन में गिरावट, त्योहारी और शादी-ब्याह की मांग में वृद्धि और चारे की ऊंची लागत के कारण ब्रॉयलर की कीमतों में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जिससे दिसंबर में मांसाहारी थाली की लागत में तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Advertisement
First Published - January 6, 2025 | 8:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement