facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सीएनजी और एटीएफ के बढ़े भाव

Last Updated- December 11, 2022 | 8:17 PM IST

प्राकृतिक गैस की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी में आज सीएनजी की कीमत में 80 पैसे प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) में सीएनजी की कीमत 60.01 रुपये से बढ़ाकर 60.81 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है।
 आईजीएल राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी और पाइप वाली रसोई गैस की खुदरा बिक्री करती है। पिछले एक महीने में सीएनजी की कीमतों में यह छठी वृद्धि है और इस दौरान कुल मिलाकर दरें लगभग चार रुपये प्रति किलो बढ़ गई हैं।
वैश्विक स्तर पर गैस की कीमतों में उछाल के कारण यह वृद्धि हुई है। आईजीएल घरेलू फील्ड से प्राकृतिक गैस हासिल करती है और साथ ही आयातित एलएनजी भी खरीदती है।
विमान ईंधन में दो फीसदी का इजाफा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी के बीच विमान ईंधन (एटीएफ) कीमतों में आज दो फीसदी की वृद्धि की गई। इससे देशभर में एटीएफ के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। एटीएफ के दाम में इस साल सातवीं बार वृद्धि की गई है।
सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ के दाम 2,258.54 रुपये प्रति किलोलीटर यानी दो फीसदी की वृद्धि के साथ 1,12,924.83 रुपये प्रति किलोलीटर (112.92 प्रति लीटर) पर पहुंच गए हैं।
दूसरी ओर, होटल और रेस्टोरेंट जैसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली एलपीजी की कीमत 249.50 रुपये बढ़ाई गई है। इसके साथ 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत अब 2,253 रुपये हो गई है।    
ईंधन बिक्री कोविड पूर्व स्तर पर पहुंची
भारत में ईंधन बिक्री मार्च में महामारी से पहले के स्तर को पार कर गई है। यह महामारी की रोकथाम के लिये लगाये गए प्रतिबंधों को हटाने के बाद आर्थिक गतिविधियों में तेजी को दर्शाता है। इसके अलावा बिक्री बढऩे की एक वजह कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका भी रही, जिसके चलते लोगों ने ‘स्टॉक’ जमा किए। 

First Published - April 1, 2022 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट