facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अमेरिका सहित अन्य स्थानों पर तेल भंडारण की तलाश में भारत

Last Updated- December 14, 2022 | 11:30 PM IST

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि भारत आपूर्ति पक्ष के जोखिम को कम करने के लिए अमेरिका और वाणिज्यिक रूप से व्यवहार्य अन्य स्थानों में कच्चे तेल का भंडारण करने की संभावनाएं तलाश रहा है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है। भारत ने तेल आयात में विविधता लाने के लिए उतार-चढ़ाव भरे पश्चिम एशिया के परंपरागत आपूर्तिकर्ताओं के अलावा अमेरिका, रूस और अंगोला से लंबे समय तक कच्चे तेल की आपूर्ति के लिए समझौता किया है। उन्होंने ‘अत्मनिर्भर भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा’ पर एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अब 30 से अधिक देशों से कच्चे तेल का आयात कर रहा है, जिसमें अफ्रीका, उत्तर और दक्षिण अमेरिका के साथ ही दक्षिण पूर्व एशिया भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘हम अमेरिका और अन्य व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य स्थानों में कच्चे तेल के भंडारण की संभावनाएं तलाश रहे हैं।’

आर्थिक सुधार की गति को लेकर चिंता
कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि और देश में लगाए गए कड़े लॉकडाउन का प्रभाव जारी रहने से अर्थव्यवस्था पर दबाव बना हुआ है। डन ऐंड ब्राडस्ट्रीट के मुख्य अर्थशास्त्री अरुण सिंह ने कहा, ‘संक्रमण को देखते हुए लगता है कि सुधार की गति धीमी रहेगी। यदि वृद्धि की ‘अंग्रेजी के वी शब्द’ के आकार की तरह नीचे आने के बाद तेजी से ऊपर जाती है तब भी जीडीपी का स्तर अहम होगा।’ भाषा

First Published - September 29, 2020 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट