facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारतीय कारोबारियों ने किए चीनी निर्यात के अग्रिम सौदे

Last Updated- December 12, 2022 | 2:17 AM IST

देसी कारोबारियों ने पहली बार शिपमेंट के 5 महीने पहले चीनी निर्यात के सौदे किए हैं। ब्राजील में चीनी के उत्पादन में गिरावट की संभावना से खरीदारों को दक्षिण एशिया के देश से अग्रिम में आपूर्ति सुनिश्चित करना पड़ा है। कारोबार से जुड़े 5 सूत्रों ने रॉयटर्स को यह जानकारी दी।
विश्व के सबसे बड़े चीनी उत्पादक और निर्यातक ब्राजील में सूखे की वजह से चीनी के उत्पादन में कमी आने की संभावना है क्योंकि वहां गन्ने की फसल खराब हो गई है। कारोबारियों ने कहा कि उत्पादन मेंं संभावित गिरावट की वजह से चीनी की कीमत पहले ही 3 साल के सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गई है और इससे खरीदारों को पहले ही भारत से आपूर्ति सुनिश्चित करने को मजबूर होना पड़ रहा है, जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक है।
उन्होंने कहा कि अब तक कारोबारियों ने दिसंबर और जनवरी में 5 लाख टन कच्ची चीनी के शिपमेंट के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया है, जिसकी कीमत फ्री ऑन बोर्ड (एफओबी) आधार पर 435 से 440 डॉलर प्रति टन है।
एमईआईआर कमोडिटीज इंडिया के प्रबंध निदेशक राहिल शेख ने कहा, ‘मिलें 3-4 महीने बाद उत्पादन शुरू करेंगी, लेकिन ट्रेडर्स ने नए सीजन की कच्ची चीनी की बिक्री दिसंबर-जनवरी की शिपमेंट के लिए अग्रिम में की है।’
चार अन्य सूत्रों ने निर्यात समझौतों की पुष्टि की है, लेकिन कंपनी की नीति के कारण अपना नाम देने से मना कर दिया।
भारत के कारोबारी सामान्यतया एक या दो महीने पहले कॉन्टै्रक्ट करते हैं और यह समझौते तभी होते हैं, जब सरकार चीनी के विदेश में बिक्री पर निर्यात सब्सिडी की घोषणा कर देती है।

First Published - July 30, 2021 | 12:09 AM IST

संबंधित पोस्ट