facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

इंडियन ऑयल ने भारी छूट पर रूस से खरीदा 30 लाख बैरल तेल

Last Updated- December 11, 2022 | 8:42 PM IST

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने कच्चे तेल की मौजूदा अंतरराष्ट्रीय दरों के मुकाबले रूस से भारी छूट पर 30 लाख बैरल कच्चा तेल खरीदा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि आओईसी ने मई डिलिवरी के लिए यूराल्स क्रूड को दिनांकित ब्रेंट की तुलना में 20 से 25 डॉलर प्रति बैरल की छूट पर खरीदा है।
अमेरिका समेत पश्चिमी देशों द्वारा आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाने के बाद रूस ने भारत और अन्य बड़े आयातकों को रियायती कीमतों पर तेल और अन्य वस्तुओं की पेशकश शुरू कर दी है। आईओसी ने अपनी शर्तों के आधार पर रूस से कच्चे तेल की खरीद की है। इसमें विक्रेता द्वारा भारतीय तट तक कच्चे तेल की आपूर्ति शामिल है। यह शर्त माल ढुलाई और बीमा की व्यवस्था में प्रतिबंधों के कारण होने वाली किसी भी जटिलता से बचने के लिए रखी गई थी।
अपनी कच्चे तेल की जरूरत का करीब 85 प्रतिशत आयात से पूरा करने वाला भारत सस्ती दरों पर कच्चे तेल की खरीद कर ऊर्जा बिल में कमी लाना चाहता है।
रूस से तेल लेना अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं
व्हाइट हाउस ने कहा है कि भारत का रूस से रियायती दर पर कच्चा तेल लेना अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं माना जाएगा। साथ ही उसने कहा कि देशों को यह विचार करना चाहिए कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच आप कहां खड़ा होना चाहते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले हफ्ते रूस से तेल और गैस के आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने मंगलवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, किसी भी देश के लिए हमारा संदेश यही है कि हमने जो प्रतिबंध लगाए हैं और अनुशंसित किए हैं, उनका पालन करें।
भारत द्वारा रियायती दर पर कच्चे तेल की रूसी पेशकश को स्वीकार करने की संभावना वाली एक रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर साकी ने कहा, मुझे नहीं लगता कि यह उन (प्रतिबंधों) का उल्लंघन होगा।

First Published - March 16, 2022 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट