facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

इंडियन ऑयल की रिफाइनरी पूरी क्षमता पर चलेंगी

Last Updated- December 12, 2022 | 12:02 AM IST

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) को उम्मीद है कि ईंधन की मांग में तेजी लौटने से एक तिमाही के भीतर रिफाइनरी 100 फीसदी क्षमता के साथ चलने लगेंगी।

आईओसी के चेयरमैन एमएम वैद्य ने सेरावीक द्वारा आयोजित इंडिया एनर्जी फोरम में कहा कि पेट्रोल और रसोई गैस (एलपीजी) की मांग पहले ही कोविड से पहले के स्तर से अधिक है और डीजल की खपत सामान्य स्थिति में वापस आ रही है। आईओसी की रिफाइनरियां सितंबर में 82 फीसदी क्षमता से संचालित हुईं और इस महीने 90 फीसदी से ऊपर हैं। उन्होंने कहा कि एक विनाशकारी महामारी के बाद भारत में आर्थिक गतिविधियों के पुनरुद्धार के साथ ऊर्जा की मांग फिर से बढ़ रही है।

पिछले साल मार्च के अंत में देशव्यापी लॉकडाउन के चलते भारत की ऊर्जा मांग घटकर आधी हो गई थी, लेकिन प्रतिबंधों में ढील के साथ आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है। वैद्य ने कहा कि भारत में ऊर्जा की मजबूत मांग है और यह भविष्य में बढऩे वाली है।

First Published - October 22, 2021 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट