facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indian Rupee: रुपया डॉलर के मुकाबले 86.69 के नए निचले स्तर पर, आरबीआई हस्तक्षेप सीमित

Advertisement

तेल आयातकों और विदेशी निवेशकों की डॉलर मांग बढ़ने से रुपये में गिरावट, बाजार 87 रुपये प्रति डॉलर के स्तर की ओर

Last Updated- January 14, 2025 | 10:12 PM IST
Rupee vs Dollar

रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक दिन के कारोबारी सत्र के दौरान मंगलवार को 86.69 रुपये प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर पहुंच गया। डीलरों का कहना है कि विदेशी निवेशकों और तेल आयातकों ने डॉलर की मांग जारी रखी, जिससे रुपये में गिरावट आई। हालांकि, दिन में कारोबारी सत्र के अंत तक रुपये में कुछ सुधार दिखा और यह 86.64 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। सोमवार को रुपया 86,58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस महीने में अब तक रुपये में 1.18 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है जबकि चालू वित्त वर्ष में रुपये में 3.73 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। रुपया 16 कारोबारी सत्रों में 85 रुपये प्रति डॉलर से गिरकर 86 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर आ गया। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के डीलर ने कहा, ‘तेल आयातकों और विदेशी बैंकों की तरफ से खरीदारी की गई और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का हस्तक्षेप न्यूनतम था।’

इस बीच बॉन्ड डीलरों ने बताया कि बेंचमार्क 10 साल के सरकारी बॉन्ड यील्ड में 3 आधार अंकों की कमी आई क्योंकि कारोबारियों ने आकर्षक स्तर पर बॉन्ड की खरीदारी की। बाहरी भुगतान के कारण 1 साल और 5 साल के लिए रात भर के ब्याज स्वैप दर में भी क्रमशः 3 आधार अंकों और 1 आधार अंक की गिरावट आई।

एक प्राथमिक डीलरशिप के एक डीलर ने कहा, ‘घरेलू स्तर पर मांग है और कुछ वक्त के लिए 10 साल की बेंचमार्क यील्ड फिलहाल 6.85 प्रतिशत से आगे नहीं बढ़ेगी। साथ ही, आरबीआई नकदी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न उपाय कर रहे हैं जिससे नकदी बढ़ने की उम्मीद है जो बाजार के लिए सकारात्मक है।’बाजार के प्रतिभागियों ने कहा कि रुपया 86 के स्तर को बाजार की आशंका से काफी पहले ही पार चुका है और जल्द ही 87 प्रति डॉलर के करीब पहुंच सकता है।

एलकेपी सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘पूंजी बाजार में सकारात्मक खरीद विशेष रूप से सरकारी कंपनियों के शेयरों की खरीद के साथ ही पिछले दो दिनों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा निवेश किए जाने से रुपये को थोड़ा समर्थन मिला। बजट को लेकर उम्मीदें बढ़ने के बीच इन कारकों से भी आगे मजबूती मिल सकती है। रुपये के लिए कारोबारी सीमा अनुमानित तौर पर 86.25 और 86.85 के बीच है, और प्रतिभागी घरेलू घटनाक्रमों और वैश्विक संकेतों पर ध्यान दे रहे हैं।’

Advertisement
First Published - January 14, 2025 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement