facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारत की चीनी घोल रही है विश्व में मिठास, पहली बार 109.8 लाख टन से अधिक हुआ चीनी निर्यात

Last Updated- December 11, 2022 | 2:05 PM IST

भारत का चीनी निर्यात सितंबर में समाप्त विपणन वर्ष 2021-22 के दौरान 57 प्रतिशत बढ़कर 109.8 लाख टन हो गया। चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। निर्यात बढ़ने से देश में लगभग 40,000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा का प्रवाह हुआ है। खाद्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
भारत चीनी का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक 

किसानों का गन्ना बकाया विपणन वर्ष 2021-22 (अक्टूबर-सितंबर) के अंत में केवल 6,000 करोड़ रुपये था। चीनी मिलें 1.18 लाख करोड़ रुपये की कुल देय राशि में से किसानों को पहले ही 1.12 लाख करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी हैं। खाद्य मंत्रालय ने कहा, ‘भारत दुनिया के सबसे बड़े उत्पादक के रूप में उभरा है। देश चीनी का उपभोक्ता होने के साथ-साथ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक भी है।’
5000 लाख टन से अधिक गन्ने का उत्पादन

देश में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान रिकॉर्ड 5000 लाख टन से अधिक गन्ने का उत्पादन हुआ। इसमें से लगभग 3,574 लाख टन चीनी मिलों द्वारा गन्ने की पेराई कर लगभग 394 लाख टन चीनी (सुक्रोज) का उत्पादन किया गया। इसमें से एथनॉल तैयार करने के लिए 35 लाख टन चीनी का इस्तेमाल किया गया और चीनी मिलों द्वारा 359 लाख टन चीनी का उत्पादन किया गया। 
चीनी निर्यात उच्च स्तर पर – खाद्य मंत्रालय 

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘यह सत्र भारतीय चीनी उद्योग के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ है। गन्ना उत्पादन, चीनी उत्पादन, चीनी निर्यात, गन्ना खरीद, गन्ना बकाया भुगतान और एथनॉल उत्पादन के सभी रिकॉर्ड इसी सीजन के दौरान बनाए गए।’ इस दौरान भारत ने सरकार से बिना किसी वित्तीय सहायता के लगभग 109.8 लाख टन का उच्चतम निर्यात भी हासिल किया। भारत का चीनी निर्यात विपणन वर्ष 2020-21 में 70 लाख टन, 2019-20 में 59 लाख टन और 2018-19 में 38 लाख टन रहा था। 
सरकारी हस्तक्षेप ने बदली चीनी उद्योग की दशा 

 मंत्रालय के अनुसार पिछले पांच वर्षों में समय पर सरकारी हस्तक्षेप ने इस क्षेत्र को वित्तीय संकट से बाहर निकाला है। मंत्रालय ने कहा, ‘सहायक अंतरराष्ट्रीय कीमतों और भारत सरकार की नीति ने भारतीय चीनी उद्योग की इस उपलब्धि को उत्पन्न किया। इन निर्यातों से देश में लगभग 40,000 करोड़ रुपये विदेशी मुद्रा हासिल हुई।’ मंत्रालय का अनुमान है, ‘नए सीजन में चीनी को एथनॉल में बदलने की उम्मीद 35 लाख टन से बढ़कर 50 लाख टन हो जाएगी, जिससे चीनी मिलों को लगभग 25,000 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।’ 

 

First Published - October 5, 2022 | 7:55 PM IST

संबंधित पोस्ट