facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

दाल स्टॉक सीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश

Last Updated- December 12, 2022 | 12:53 AM IST

त्योहारी सीजन के दौरान दाल के दाम न बढ़े, इसके लिए सरकार ने कमर कस ली है। सरकार ने सभी राज्यों को दाल पर लगी हुई स्टॉक लिमिट का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए । 17 राज्यों में 217 व्यापारियों के पास स्टॉक लिमिट से ज्यादा दाल है।
केंद्र ने दालों को लेकर सभी राज्यों को चि_ी लिखी है। जिसमें दालों की स्टॉक लिमिट का पालन कराने के निर्देश दिए गए है। 17 राज्यों में 217 व्यापारियों के पास स्टॉक लिमिट से ज्यादा दाल है। अब तक व्यापारियों ने 31 लाख टन दाल का स्टॉक घोषित किया है। सरकार ने 500 टन दाल की स्टॉक सीमा लगाई है। अब तक 7.59 टन दाल का आयात हुआ है। बफर स्टॉक बनाने के लिए सरकार दाल आयात करेगी। वहीं रूस से भी दालों का आयात करने करने की तैयारी है।
देश में दाल की कमी न हो, इसके लिए सरकार ने बफर स्टॉक बढ़ाने की योजना तैयार की है। बफर स्टॉक बनाने के लिए सरकार दाल आयात करेगी। सरकार ने 1 लाख टन मसूर दाल के आयात का ऑर्डर दिया । रूस से भी दालों का आयात करेगी। पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 की बात करें तो वर्ष 2019-20 में देश में तूर की दाल 38.80 टन, उड़द की दाल 24.50 टन, मसूर की दाल 13.50 टन, मूंग की दाल 26.20 टन और चना की दाल 116.20 टन उत्पादन हुआ।

First Published - September 20, 2021 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट