facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सरसों की खेती में बढ़ी किसानों की दिलचस्पी

Last Updated- December 11, 2022 | 10:45 PM IST

बीते दो साल से सरसों की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के चलते उत्तर प्रदेश में किसानों ने इसकी खेती में खासी रुचि लेनी शुरू की है। खाद्य तेलों के दामों में आए उछाल के बाद जिस तरह के बाजार में सरसों की अच्छी कीमत मिल रही है उसके चलते प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में इसकी खेती का रकबा बढ़ा है।
इस बार के रबी सीजन में तो सरसों के बुआई रकबे में बीते साल के मुकाबले 35 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। कृषि विभाग के अधिकारियों का मानना है कि बढ़े हुए रकबे और किसानों की रुचि के चलते 25 साल बाद उपज के मामले में उत्तर प्रदेश देश में पहला स्थान हासिल कर सकता है। कृषि विभाग के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इस साल राज्य में 9.46 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों ने सरसों की खेती करने को प्राथमिकता दी है। जिसके चलते पिछले वर्ष की तुलना में सरसों की बुआई के रकबे में 35 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है। विभाग का कहना है कि अरसे बाद प्रदेश में किसान तय लक्ष्य से कहीं ज्यादा जमीन पर सरसों की खेती कर रहे हैं। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस साल 7.80 लाख हेक्टेयर जमीन पर सरसों की खेती का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य पूरा करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने गांव-गांव जाकर किसानों को सरसों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया। इसके चलते राज्य में करीब 20 लाख से अधिक किसानों ने सरसों की खेती करने को प्राथमिकता दी। कृषि विभाग के अधिकारियों का दावा है कि वर्षों बाद राज्य में सरसों की बंपर फसल होगी और जल्दी ही यूपी फिर सरसों के उत्पादन में प्रमुख राज्य बन जाएगा। बीते साल राज्य में 7 लाख हेक्टेयर जमीन पर सरसों की खेती ही गई थी और 10.07 लाख  टन सरसों का उत्पादन हुआ था। इस वर्ष 10 लाख टन से अधिक सरसों उत्पादन होने का अनुमान है।

First Published - December 19, 2021 | 11:40 PM IST

संबंधित पोस्ट