facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

विस्तार पर 24,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी आईओसी

Last Updated- December 12, 2022 | 3:57 AM IST

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने बड़ोदरा में कोयली रिफाइनरी में कच्चे तेल की प्रसंस्करण सुविधा की विस्तार योजना के अलावा पेट्रोरसायन और ल्यूब्रिकैंट इकाई को भी स्थापित करने की कुल 24 हजार करोड़ रुपये की निवेश योजना पर गुजरात सरकार के साथ हस्ताक्षर किए हैं।
कंपनी ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि कोयली रिफाइनरी की क्षमता को 43 लाख टन लाख सालाना से बढ़ाकर 1.80 करोड़ टन सालाना किया जाएगा। इसके साथ ही इसमें पांच लाख टन सालाना उत्पादन क्षमता की पोलीप्रापिलीन इकाई और 2.35 लाख टन क्षमता की ल्यू्ब्रिकैंट की मूल सामग्री बनाने वाला संयंत्र लगाया जाएगा। इस पूरे कार्य पर कुल 24,000 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है। इस निवेश परियोजना को लेकर गुजरात सरकार और इंडियन ऑयल के बीच आपसी सहमति के ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी उपस्थित थे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस परियोजना के तैयार होने से कंपनी की पेट्रोरसायन के क्षेत्र में आगे बढऩे को लेकर तैयारी मजबूत होगी। इससे कंपनी पीवीसी, स्टायरेन, एक्रिलोनिट्रायल, पॉलि मिथाइल मेथाक्रयलेट और एथलीन ऑक्साइड जैसे रसायनों के उत्पादन क्षेत्र में आगे बढ़ सकेगी। आईओसी ने कहा कि इस अवसर पर कोयली-अहमदनगर-सोलापुर पाइपलाइन के लिए दुमद में ढांचागत सुविधाओं को तैयार करने और साथ ही डिटरजेंट उद्योग के काम आने वाले लीनियर एल्काइल बेंजीन (एलएबी) के लिए टैंक-ट्रक लोडिंग सुविधा को भी तैयार करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
आईओसी के चेयरमैन एस एम वैद्य ने इस अवसर पर कहा, गुजरात रिफाइनरी अब 1.80 करोड़ टन सालाना क्षमता तक पहुंचने की तैयारी में है। रिफाइनरी में अब पोलिप्रॉपिलीन, ल्यूब ऑयल बेस स्टॉक और बुटायल एक्रीलेट की उत्पादन इकाइयां भी जुड़ जाएंगी।

First Published - June 7, 2021 | 9:15 PM IST

संबंधित पोस्ट