facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kharif sowing 2023: मॉनसून में देरी के बावजूद धान का रकबा 400 लाख हेक्टेयर के पार

Advertisement

दलहन फसलों की बोआई में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। तिलहन फसलों का रकबा भी करीब एक फीसदी घटा है

Last Updated- September 08, 2023 | 7:24 PM IST
crops

खरीफ फसलों की बोआई लगभग खत्म हो चुकी है। मॉनसून में देरी और इसके बाद बारिश में कमी के बावजूद खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान का रकबा 400 लाख हेक्टेयर पार कर गया, जबकि धान को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। दलहन फसलों की बोआई में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। तिलहन फसलों का रकबा भी करीब एक फीसदी घटा है।

धान का रकबा 2.70 फीसदी बढ़ा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 8 सितंबर तक 403.41 लाख हेक्टेयर में धान की बोआई हो चुकी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकडा 392.81 लाख हेक्टेयर था। मानसून देर से आने के बावजूद धान के रकबा में 2.70 फीसदी बढोतरी दर्ज की गई है। गन्ने का रकबा 7.66 फीसदी बढ़कर 59.91 लाख हेक्टेयर रहा। कपास की बोआई में करीब 2 फीसदी कमी आई है। खरीफ फसलों की कुल बोआई पिछले साल के लगभग बराबर ही है। इस साल अब तक 1,088.50 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलें बोई जा चुकी हैं। पिछले साल इस समय 1,088 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलें बोई गईं थी।

दलहन फसलों का रकबा 8.59 फीसदी घटा

इस सप्ताह तक 119.91 लाख हेक्टेयर में दलहन फसलों की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि की बोआई 131.17 लाख हेक्टेयर से 8.59 फीसदी कम है। खरीफ सीजन की प्रमुख दलहन फसल अरहर का रकबा 5.89 फीसदी घटकर 42.92 लाख हेक्टेयर, मूंग का रकबा 7.60 फीसदी घटकर 31.11 लाख हेक्टेयर और उड़द का रकबा 13.98 फीसदी घटकर 31.89 लाख हेक्टेयर रहा।

सोयाबीन की बोआई में इजाफा, कुल तिलहन फसलों का रकबा घटा

इस खरीफ सीजन में तिलहन फसलों की बोआई में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इस सप्ताह तक 191.49 लाख हेक्टेयर में तिलहन फसलों की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि में 193.30 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से 0.93 फीसदी कम है। हालांकि खरीफ सीजन की प्रमुख तिलहन फसल सोयाबीन का रकबा एक फीसदी बढ़कर 125.40 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया। खरीफ सीजन की दूसरी प्रमुख तिलहन फसल मूंगफली का रकबा 3.46 फीसदी घटकर 43.73 लाख हेक्टेयर रह गया। तिल का रकबा 7.62 फीसदी गिरावट के साथ 11.98 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया। अरंडी का रकबा 13.36 फीसदी बढ़कर 9 लाख हेक्टेयर हो गया।

मोटे अनाजों की बोआई बढ़ी

चालू खरीफ सीजन में अब तक 182.21 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाज की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि में 181.24 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से करीब आधा फीसदी अधिक है। बाजरा का रकबा 0.38 फीसदी बढ़कर 70.84 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया। मक्का की बोआई 2.36 फीसदी बढ़कर 83.33 लाख हेक्टेयर और रागी का रकबा 0.56 फीसदी घटकर 8.73 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि ज्वार का रकबा 1.50 फीसदी बढ़कर 14.08 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया।

Advertisement
First Published - September 8, 2023 | 7:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement