facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LPG Cylinder Price: नए साल से पहले आम आदमी के लिए अच्छी खबर, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

Advertisement

LPG Cylinder Price: राजधानी दिल्‍ली में आज से ग्राहक इंडेन कॉमर्शियल सिलेंडर को 1757 रुपये में खरीद सकेंगे। इससे पहले 1796.50 रुपये में मिल रहा था।

Last Updated- December 22, 2023 | 2:35 PM IST
LPG Cylinder price
Representative Image

LPG Cylinder Price Today: नए साल से पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने आम आदमी को खुशखबरी दी है। OMCs ने LPG सिलेंडर के दामों में आज यानी शुक्रवार को कटौती की है। 19kg वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 39.50 रुपये सस्ता हो गया है।

एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें आज (22 दिसंबर) से लागू हो गई हैं। बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया है।

जानें महानगरों में कितने हुए LPG Cylinder के दाम

राजधानी दिल्‍ली में आज से ग्राहक इंडेन कॉमर्शियल सिलेंडर को 1757 रुपये में खरीद सकेंगे। इससे पहले 1796.50 रुपये में मिल रहा था। वहीं, मुंबई में सिलेंडर 1710 रुपये में, कोलकाता में 1868.50 रुपये और चेन्नई में 1929 रुपये में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें: मुंबई में कायम रहेगी हीरे की चमक, महाराष्ट्र सरकार ने दिया जवाब

पहले भी सिलेंडर के दाम में हुआ बदलाव

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 दिसंबर को 19 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर के रेट में इजाफा कर के आम आदमी को झटका दिया था। महीने की शुरुआत में सिलेंडर की कीमत 21 रुपये प्रति बढ़ा दी गई थी।

वहीं, 16 नवंबर को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 57 रुपये की कटौती की गई थी।

घरेलू एपलीजी सिलेंडर के दाम

OMCs ने 30 अगस्त के बाद से घरेलू एपलीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि अगस्त मेंघरेलू एपलीजी सिलेंडर के दाम 200 रुपये की कटौती देखने को मिली थी।

यह भी पढ़ें: सोने की कीमतों में तूफानी तेजी, लेकिन इन्वेस्टमेंट डिमांड अभी भी सुस्त

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 30 अगस्त वाले रेट पर ही उपलब्ध है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम 903 रुपये है, वहीं कोलकाता में 929 रुपये में यह मिल रहा है। मुंबई में 902.50 रुपये में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

Advertisement
First Published - December 22, 2023 | 9:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement