facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एलपीजी की आपूर्ति हो सकती है प्रभावित

Last Updated- December 11, 2022 | 8:30 PM IST

यूक्रेन में संकट के साथ ही सऊदी अरब के जेद्दा बंदरगाह शहर में स्थित अरामको के एक तेल वितरण केंद्र पर मिसाइल हमला होने और वहां आग लगने से कच्चे तेल की कीमतें और अधिक बढ़ सकती हैं। इससे भारत में भी रसोई गैस (एलपीजी) की उपलब्धता को धक्का लग सकता है और इसकी कीमतों पर असर पड़ सकता है।
2019 में जब इसी तरह का एक हमला सऊदी अरामको के एक केंद्र पर हुआ था तब ऊर्जा की आपूर्ति करने वाले इस बड़े देश से एक निश्चित आपूर्ति में कमी आई थी। इसके बाद महाराष्ट्र्र, कर्नाटक, पंजाब और गोवा जैसे राज्यों में एलपीजी का पहले से बुकिंग का स्तर 15 दिन तक पहुंच गया था। दूसरी ओर उद्योग सूत्रों ने कहा कि तेल विपणन कंपनियां फिलहाल हरेक घरेलू सिलिंडर पर करीब 250 रुपये का नुकसान उठा रही हैं।     
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के एक वरिष्ठ सूत्र ने कहा, ‘हम तुरंत कोई प्रभाव नहीं देख रहे हैं। हमारे पास विविधीकृत बास्केट है और इसीलिए देश एलपीजी और कच्चे तेल के संदर्भ में जोखिम को कम कर रहा है।’
कच्चे तेल की कीमतें नवंबर, 2020 के 41 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर अब करीब 121 अरब डॉलर पर पहुंच चुकी है। इसके मद्देनजर सबसे बड़े तेल आपूर्तिकर्ताओं में से एक सऊदी अरामको ने एलपीजी की कीमत को नवंबर के 376.3 डॉलर प्रति टन से बढ़ाकर मार्च में 769.1 डॉलर प्रति टन कर दिया है। यह जनवरी के 726.4 डॉलर प्रति मीट्रिक टन से 5.9 फीसदी अधिक है। देश में एलपीजी की कीमत सऊदी कॉन्टै्रक्ट (सीपी) पर आधारित है। सऊदी कॉन्ट्रैक्ट एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के लिए बेंचमार्क है।
फेडरेशन ऑफ एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर्स ऑफ इंडिया के महासचिव पवन सोनी ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय क्रूड कीमत में तेजी से इजाफा होने से मुझे लगता है कि एलपीजी की कीमत अगले महीने बढ़ सकती है। कीमतों में कई हिस्सों में वृद्घि हो सकती है।’ हालिया विधानसभा चुनावों के बाद देश भर में एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया गया है। 6 अक्टूबर, 2021 के बाद एलपीजी के दाम पहली बार बढ़े हैं। 14.2 किलोग्राम के गैर-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर का भाव राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 899.50 रुपये से बढ़कर 949.50 रुपये हो गया। 

First Published - March 27, 2022 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट