facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

धीमी पड़ सकती है मॉनसून की प्रगति

Last Updated- December 12, 2022 | 3:28 AM IST

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज कहा कि मजबूत शुरुआत के साथ दक्षिण पश्चिमी मॉनसून कार्यक्रम से एक सप्ताह पहले देश के दो तिहाई से ज्यादा इलाकों में पहुंच चुका है वहीं उत्तर पश्चिमी भारत में मॉनसून का प्रसार सुस्त नजर आ रहा है, क्योंकि इसे आगे बढऩे की स्थितियां अनुकूल नहीं हैं।
मौसम विभाग ने कहा कि राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में मॉनसून की प्रगति धीमी रह सकती है।
मौसम का अनुमान लगाने वाली निजी क्षेत्र की एजेंसी स्काई मेट ने के मुख्य मौसम विज्ञानी ने कहा, ‘यह किसी तरह से मॉनसून में अवरोध नहीं है, लेकिन थोड़ी सी सुस्ती आई है। कुल मिलाकर मॉनसून की स्थिति छीक है और नियत तिथि के भीतर पूरे देश में मॉनसून पहुंचा है।’ उन्होंने कहा कि दिल्ली में मॉनसून पहुंचने की सामान्य तिथि 27 जून होती है और उस समय तक यह राजधानी में पहुंच जाएगा।
मौसम विभाग ने कहा है कि गणितीय मॉडलों के मुताबिक हवा के पैटर्न से यह संकेत नहीं मिलता कि पूर्वानुमान की अवधि में इस इलाके में सतत बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।
मौसम विभाग ने इसके पहले अनुमान लगाया था कि दिल्ली में मॉनसूनी हवा करीब 12 दिन पहले 15 जून तक पहुंच सकती है। दिल्ली में सामान्य तौर पर 27 जून को मॉनसून पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में पहुंच जाता है।
स्काईमेट के मुताबिक पिछले साल दिल्ली में मॉनसूनी हवाएं 25 जून को पहुंची थीं और 29 जून तक पूरे देश में पहुंच गई थीं। रविवार को मेट कार्यालय ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार में अगले 24 घंटे के दौरान कम दबाव के क्षेत्र के कारण तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार को उत्तराखंड में कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने जून में अनुमान लगाया था कि 2021 में बारिश दीर्घावधि औसत का 101 प्रतिशत रहेगी और पूर्व और उत्तर पूर्वी भारत के इलाकों को छोड़कर पूरे देश में सामान्य से ऊपर या सामान्य बारिश होगी।

First Published - June 20, 2021 | 11:42 PM IST

संबंधित पोस्ट