facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मॉनसूनी बारिश तेज, बुआई ने पकड़ी गति

Last Updated- December 12, 2022 | 2:13 AM IST

देश में जून से शुरू अपनी 4 महीने की यात्रा में दक्षिण पश्चिमी मॉनसून अब आधी दूरी तय कर चुका है। खरीफ की बुआई गति पकड़ चुकी है। व्यापक उतार चढ़ाव के बाद मध्य, पश्चिमी और पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून सक्रिय हो गया है और बारिश हो रही है।  फसलों की बुआई के हाल के आंकड़ों के मुताबिक खरीफ की फसलों की बुआई 30 जुलाई तक 848.1 लाख हेक्टेयर रकबे में हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 4.70 प्रतिशत कम है। पिछले सप्ताह तक बुआई का रकबा पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 8.9 प्रतिशत और उसके पहले के आंकड़ों में रकबा 11.6 प्रतिशत कम था। दलहन और तिलहन दो प्रमुख खरीफ फसलें हैं, जिनकी बुआई का रकबा पिछले सप्ताह की तुलना में सुधरा है, लेकिन अभी भी यह 2020 की तुलना में कम है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून  कुल मिलाकर 30 जुलाई तक सामान्य से 1 प्रतिशत कम रहा है।
हाल के दिनों में पहाड़ों पर हुई तेज बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं। जम्मू, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से कई ऐसी खबरें सामने आईं। 2 दिन पहले लाहौल और स्पीति में बादल फटने से बाढ़ आ गई, जिससे कई लोग लापता हो गए। शुक्रवार को लापता लोगों की तलाश करते एनडीआरएफ के जवान।    

First Published - July 31, 2021 | 12:08 AM IST

संबंधित पोस्ट