facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मॉनसून की वापसी 6 अक्टूबर से, 1 प्रतिशत कम बारिश

Last Updated- December 12, 2022 | 12:37 AM IST

दक्षिण पश्चिमी मॉनसून की आधिकारिक रूप से देश से 6 अक्टूबर से वापसी शुरू होने का अनुमान है। यह सबसे देरी से होने वाली मॉनसून वापसी में से एक होगी। इस देरी की वजह से जून से सितंबर के दौरान देश में सामान्य मॉनसूनी बारिश दर्ज की गई है।
आज की गणना के मुताबिक 4 माह लंबे दक्षिण पश्चिम मॉनसून के दौरान कुल 874.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य औसत बारिश से महज एक प्रतिशत कम है।
भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक एम महापात्र ने कहा, ‘मात्रा के हिसाब से देखें तो 2021 में पूरे देश में मॉनसून सत्र के दौरान 30 सितंबर तक बारिश 87 सेंटीमीटर रही, जबकि  1961 से 2010 के बीच का दीर्घावधि औसत 88 सेंटीमीटर का है। यह दीर्घावधि औसत का 99 प्रतिशत है।’
उन्होंने कहा कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून सत्र में देश में बारिश कुल मिलाकर जून-सितंबर के दौरान सामान्य (दीर्घकालीन औसत के 96 से 106 प्रतिशत के बीच) रही है।
यह लगातार तीसरा साल है, जब देश में बारिश सामान्य या सामान्य से ऊपर रही है। 2019 और 2020 में यह सामान्य से ऊपर थी।
दक्षिण पश्चिमी मॉनसूनी बारिश, जो भारत के किसानों के लिए अहम होती है, सामान्यतया केरल के तट पर 1 जून को शुरू होती है और सितंबर के मध्य में उत्तर पश्चिमी राज्य राजस्थान से वापसी करती है।
मॉनसूनी बारिश अहम है, क्योंकि भारत की कृषि के आधे हिस्से की सिंचाई सालाना होने वाले मॉनसूनी बारिश पर निर्भर है।
भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि की हिस्सेदारी करीब 15 प्रतिशत है, जो एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यहां की आबादी 1.3 अरब से ऊपर है।
मौसम विभाग ने कहा कि भारत में अगस्त के अंत तक सामान्य से 9 प्रतिशत कम बारिश हुई थी, लेकिन सितंबर महीने में भारी बारिश के कारण यह कमी सिर्फ 1 प्रतिशत रह गई।
दरअसल सितंबर में देरी से बारिश 260.44 मिलीमीटर रहने का अनुमान लगाया गया था, जो इस शताब्दी में सितंबर में सर्वाधिक बारिश है।

First Published - September 30, 2021 | 11:50 PM IST

संबंधित पोस्ट