facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

चेन्नई व कालीकट में ज्यादातर सोने की जब्ती

Last Updated- December 11, 2022 | 10:42 PM IST

दक्षिण भारत के हवाईअड्डों जैसे चेन्नई, कालीकट, त्रिची और कोचीन में इस साल तस्करी वाले सोने की सबसे ज्यादा जब्ती हुई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज राज्यसभा में यह जानकारी दी।
सांसद जॉन ब्रिटास को दिए गए लिखित जवाब में सीतारमण ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक चेन्नई बंदरगाह पर करीब 130 किलो सोना जब्त किया गया है, यह देश के 21 हवाईअड्डों पर हुई जब्ती के आंकड़ों में सर्वाधिक है। इसके बात कालीकट में 128 किलो सोना जब्त किया गया है।
छोटे आकार के त्रिची एयरपोर्ट पर 78 किलो सोना जब्त हुआ है, जबकि देश के सबसे बड़े दिल्ली एयरपोर्ट पर भी इतना ही सोना जब्त किया गया है। 2020-21 में सोने की जब्ती में तेज गिरावट आई है। इस दौरान कोविड महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध था। हालांकि पिछले साल चेन्नई और कालीकट में वजन के हिसाब से सर्वाधिक जब्ती हुी थी। महामारी के पहले दिल्ली और मुंबई हवाईअड्डों पर सबसे ज्यादा, क्रमश: 494 किलो और 403 किलो सोने की जब्ती हुई थी। उसके बाद चेन्नई (328 किलो) और कालीकट (262 किलो) का स्थान था।

First Published - December 21, 2021 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट