facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

घरेलू गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं

Last Updated- December 12, 2022 | 6:27 AM IST

देश के प्राकृतिक गैस उत्पादकों पर दबाव अभी बरकरार रहने वाला है क्योंकि घरेलू गैस कीमत को और छह महीनों के लिए दशक के न्यूनतम स्तर पर अपरिवर्तित रखा गया है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की एक शाखा पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) की एक कीमत अधिसूचना में कहा गया है कि देश में घरेलू स्तर पर उत्पादित प्राकृतिक गैस की बिक्री आगे भी 1.79 डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमबीटीयू) पर जारी रहेगी। यह कीमत 1 अप्रैल, 2021 से 30 सितंबर, 2021 तक के लिए प्रभावी होगी। इस मामले से अवगत अधिकारियों के मुताबिक यह कीमत देश के घरेलू प्राकृतिक गैस उत्पादन के 90 फीसदी से अधिक पर लागू है।
एक अन्य अधिसूचना में गहरे जल, अत्यधिक गहरे जल, उच्च दबाव और उच्च तापमान अनुसंधानों से प्राकृतिक गैस उत्पादन की अधिकतम बिक्री दर को 4.06 डॉलर प्रति एमबीटूयू से घटाकर 3.62 डॉलर प्रति एमबीटूयू कर दिया गया है।        
चूंकि मुश्किल अनुसंधानों से निकलने वाली गैस की मात्रा कम है जिससे रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) जैसी कंपनियों पर असर पड़ता है जिन्हें इस तय कीमत या इससे कम कीमत पर अपना गैस उत्पाद बेचने के लिए मजबूर किया जाता है।
विश्लेषकों ने आगामी छह महीनों के लिए गैस कीमत कम से कम थोड़ा मजबूत होने का अनुमान जताया था।

First Published - March 31, 2021 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट