facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अब तेल कंपनियों के हुए 1607 मोबाइल ईंधन पंप

Last Updated- December 12, 2022 | 2:22 AM IST

तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने अब तक 1607 डोर टु डोर डिलिवरी (डीडीडी) मोबाइल पंप तैयार किए हैं। लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि इनका इस्तेमाल डीजल की डिलिवरी में हो रहा है। 

तेली ने कहा, ‘डीजल की डोर टु डोर डिलिवरी मोबाइल डिस्पेंसरों द्वारा स्टेशनरी उपकरणों, मशीनरी और भारी वाहनों में ईंधन डालने के लिए की जा रही है, जो विशेष उपभोक्ताओं के कार्यस्थलों, समर्पित औद्योगिक क्षेत्रों, खदानों में चलने वाले उपकरणों, निर्माण स्थलों, कृषि मशीनरी, डीजल जेनरेटरों, सर्विस स्टेशनों तक न पहुंच पाने वाले वाहनों के लिए हैं।’  पेट्रोलियम नियम 2002 और पेट्रोल व डीजल (आपूर्ति, वितरण एवं गलत गतिविधियों की रोकथाम के नियम) नियंत्रण आदेश 2005 में संशोधन के बाद यह संभव हो पाया है।  यह डीजल की डोर टु डोर आपूर्ति की सुविधा देने के लिए किया गया।

First Published - July 26, 2021 | 11:47 PM IST

संबंधित पोस्ट