facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फिर से पेट्रोल की खुदरा बिक्री करने की तैयारी में एनआरएल

Last Updated- December 12, 2022 | 6:11 AM IST

नुमालीगढ़ रिफाइनरी (एनआरएल) इस समय पेट्रोल पंपों के माध्यम से ईंधन के खुदरा कारोबार में फिर से कदम रखने का मूल्यांकन कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन में हिस्सेदारी बेचने के फैसले के बाद इस पर विचार किया जा रहा है। हाल ही में एनआरएल में बीपीसीएल की हिस्सेदारी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया (ओआईएल) और इंजीनियर्स इंडिया (ईआईएल) ने ले ली थी।
इस मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘प्रवर्तक बदल गए हैं और ओआईएल ईंधन के खुदरा कारोबार में नहीं है, ऐसे में ईंधन के खुदरा कारोबार में हमारे फिर से उतरने के लिए बेहतर मौका है। इस समय संभवत: हम तमाम खुदरा आउटलेट नहीं खोल पाएंगे, लेकिन कुछ रणनीतिक आउटलेट हो सकते हैं।’  
उन्होंने कहा, ‘ग्राहकों के पास विकल्प होगा कि वे पेट्रोल पंप पर आकर तेल लें  या ईंधन की डोर टु डोर डिलिवरी का विकल्प चुनें। हम खुदरा दुकानों की संख्या के बारे में कुछ ठोस नहीं कह सकते, लेकिन अब हम ऐसा करेंगे। यह हमारी आगे की तार्किक राह है।’ अधिकारियों का कहना है कि एनआरएल को 2004 से ही देश में 510 पेट्रोल पंप खोलने की अनुमति है।  बहरहाल जब 2008 और 2009 में कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे थे और सब्सिडी के माध्यम से पेट्रोल व डीजल के दाम नियमन के तहत थे। उस समय एनआरएल का तेल विपणन कंपनी के रूप में श्रेणीकरण नहीं हुआ था और उसे घटे दाम पर तेल बेचने से भारी घाटा हुआ। उसके बाद उसने अपने पेट्रोल पंप बीपीसीएल को दे दिए थे।

First Published - April 7, 2021 | 11:42 PM IST

संबंधित पोस्ट